होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में 21 जनवरी को आएंगे मुख्यमंत्री तैयारी को लेकर प्रशासन ने हेलीपैड सभा स्थल का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 21 जनवरी को नर्मदापुरम आएंगे सीएम बनने के बाद नर्मदापुरम में उनका पहला दौरा होगा। सीएम डॉक्टर यादव यहां रोड शो, जनसभा करेंगे। इसी के साथ नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा बैठक भी सीएम करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर आज जिला प्रशासन व पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा जिला पंचायत सीईओ,एडीएम, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने हेलीपैड सभा स्थल रोड शो के मार्ग का किया निरीक्षण।