होशंगाबाद नगर: एसएनजी स्कूल नर्मदापुरम के ग्राउंड में स्कूली बच्चों ने गणतंत्र दिवस को लेकर शुरू की पीटी की तैयारियां
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नर्मदापुरम के SNG स्कूल के ग्राउंड में स्कूली बच्चों ने पीटी की तैयारियां शुरू कर दी है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर नर्मदापुरम के पुलिस परेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से शासकीय एवं निजी स्कूल के बच्चों के द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।