शिवपुरी: नौ तपा का कहर: सिरसौद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान, दोपहर में सड़कें सुनसान
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तपती धूप और गर्म हवाओं के कारण गांव की सड़कें सुनसान नजर आईं। भीषण गर्मी से बचने के लिए अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घरों में।