हाथरस: हिंदू युवक का अपहरण कर मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए की मारपीट, दूसरे हिंदू युवक को भी पीटा
जनपद हाथरस की हाथरस गेट के मोहल्ला पत्थरवाली के पास मुस्लिम समुदाय के दबंगों द्वारा 1 हिंदू युवक का अपहरण कर कमरे में कैद कर जाति सूचक गालियां देते हुए जमकर मारपीट की गई। मुस्लिम समुदाय के दबंगों ने हिंदू युवक को डराते धमकाते हुए फोन कर उसके दोस्त को भी बुलवाया। दोस्त को बचाने गए दूसरे हिंदू युवक के साथ भी दबंगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।