सोन सिंह बैगा 57 वर्ष , पिता गोड़ी बैगा, निवासी ददराटोला की रविवार को आकाशी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस समय या घटना हुई मृतक बॉक्साइट खदान में चौकीदारी का कार्य कर रहा था। सोमवार को ग्रामीणों की सूचना के बाद 2:00 बजे पुलिस यहां पहुंची और पंचनामा तथा पीएम की कार्यवाही कराई गई।