मुज़फ्फरनगर: रात के अंधेरे में आम के पेड़ों पर चला आरा, पुलिस ने हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की गिरफ्तारी की
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के खुसरोपुर जंगल में अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आया है। रात में हरे-भरे आम के पेड़ों को बिना अनुमति काटा जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। मौके से कटे पेड़ और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई। वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।