शाहबाद: आगमपुर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने रैली निकालकर किसानों को जागरूक किया
आगमपुर डिग्री कॉलेज से छात्रों ने एक बाइक रैली निकालकर किसानों को खेतों में पराली न जलाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। बाइक रैली को एसडीएम अंकित तिवारी ने कॉलेज से रवाना किया। यह बाइक रैली पराली जलाने को लेकर गांव गांव किसानों को जागरुक कर रही है। आधा दर्जन गांवों में छात्रों मैं बाइक रैली निकालकर किसानों को जागरूक किया।