बालोद: 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 8 जुलाई से जिले के सभी विकासखंडों में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
Balod, Balod | Jul 4, 2026 बालोद जिले के 10वीं पास युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 8 जुलाई से सभी विकासखंड मुख्यालयों में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे। एसआईएस ग्रुप की ओर से जनपद पंचायतों में पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे, जहां इच्छुक युवक-युवतियां आवेदन कर सकेंगे।