धामपुर: नहटौर हल्दौर मार्ग से गांव पाडला तक करीब 1 किलोमीटर सड़क उखड़कर पथरीली होने से लोग परेशान
Dhampur, Bijnor | May 10, 2026 रविवार की दोपहर करीब 12:00 किसान नेता अतुल चौधरी जानकारी देते हुए बताया कि नहटौर हल्दौर मार्ग से गांव पाडला तक करीब 1 किलोमीटर की सड़क है जो आज खस्ताहाल में है।यह सड़क उखड़कर पथरीली हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के पास बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।इस मार्ग से निकलना दूभर हो गया है।