जसवंतनगर: ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर, 9 मई की लोक अदालत की दी गई जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर प्राधिकरण की सचिव श्रीमती आरती द्विवेदी के निर्देश पर लगा। शिविर में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों के त्वरित व निशुल्क निस्तारण की जानकारी दी।