महाकाल यादराम बाबा धाम डोंगरीडीह में लड्डू से तौले गए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू
Sakti, Sakti | Jan 29, 2024 सक्ती जिले के डोंगरीडीह गांव स्थित महाकाल यादराम बाबा धाम में खास कार्यक्रम के तहत जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू लड्डू से तौले गए। इस दौरान ग्रामीणों में खुशी देखी गई। विधायक के आगमन पर ग्रामीणों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। यहां विधायक ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने विधायक को लड्डू से तौला।