🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ | टीकमगढ़ 🚨
Writing
📍 टीकमगढ़/बलदेवगढ़
धजरई बाजार से चोरी के मोबाइल मवई की दुकान पर खपाने का आरोप, क्षेत्र में हड़कंप
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मोबाइल चोरी की घटनाओं के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आने की चर्चा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, साप्ताहिक धजरई बाजार से चोरी होने वाले मोबाइल फोनों की कड़ियां अब ग्राम मवई तक पहुंचती नजर आ रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी करने वाले शातिर बदमाश चोरी के मोबाइलों को खपाने के लिए ग्राम मवई का रुख कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
🔴 मोबाइल दुकान संदेह के घेरे में
सूत्रों का दावा है कि ग्राम मवई के बड़ा मोहल्ला स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग एवं विक्रय केंद्र पर चोरी के मोबाइलों की खरीद-बिक्री किए जाने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि कम कीमत में खरीदे गए मोबाइलों के पार्ट्स बदलकर अथवा उन्हें दोबारा बिक्र�