सिमरी: दशरथपुर गांव में बधार में आग लगने से किसानों की फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान
Simri, Buxar | Apr 16, 2026 दशरथपुर गांव स्थित बधार में गुरुवार की सुबह 9 बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में किसान ब्रह्मा यादव और सुग्रीम यादव की चार बीघे की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।