झांसी: बबीना में हेयर कटिंग की दुकान से युवक ने गुल्लक में रखे ₹4500 की चोरी की, वारदात CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 28, 2026 झांसी के बबीना कस्बे में एक हेयर कटिंग की दुकान से गुल्लक में रखे ₹4500 चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा। मौका मिलते ही उसने दुकान में रखी गुल्लक से ₹4500 निकाल लिए और वहां से फरार हो गया।