गाज़ीपुर: 6 साल की रेप पीड़िता के इलाज में लापरवाही, गाजीपुर में डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग तेज, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
गाजीपुर में 6सालकी मासूम रेप पीड़िता के इलाज और मेडिकल परीक्षण में कथित लापरवाही को लेकर अब बवाल तेज हो गया है।आज डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत कार्यकर्ताओ ने DM कार्यालय पहुंच कर पत्रक सौंपा।पत्रक के माध्यम से मेडिकोलीगल के लिए ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।