हुज़ूर: मशहूर शायर बशीर बद्र सुपुर्द-ए-खाक, साहित्य जगत में शोक की लहर
Huzur, Bhopal | May 28, 2026 मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल में इंतकाल हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। शाम को उन्हें सुपूर्द ए-खाक किया गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही शोक की लहर दौड़ गई। देशभर के साहित्यकार, शायर और उनके चाहने वाले उन्हें याद कर भावुक पोस्ट साझा कर रहे हैं।