गोला: गोरखपुर के उरुवा बाजार में बंद घर से सिलाई मशीन व जेवर चोरी का खुलासा, आरोपी को चोरी की मशीन के साथ किया गिरफ्तार
गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना पुलिस ने बंद घर मे हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पिंटू बेलदार निवासी बिरई बुजुर्ग को चोरी की एक सिलाई मशीन के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार नवंबर 2025 मे अहमदाबाद चला गया था। अप्रैल 2026 में लौटने पर घर से सिलाई मशीन और जेवर गायब मिले, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।