पीलीभीत: सिद्ध बाबा देव स्थल में चोरी, चोर ले गए घंटा और CCTV, दूसरे दिन भी नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार रात चोरों ने सिद्ध बाबा देव स्थल मंदिर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरा, LCD टीवी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, मुख्य द्वार पर लगा करीब 40 किलो वजनी पीतल का घंटा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।