कालका: सूरजपुर पुल पर चलती ऑडी कार में लगी आग, कार जलकर हुई राख
सूरजपुर पुल पर चलती ऑडी कार में आग लगने का मामला आज सामने आया है। पंचकुला शिमला हाइवे पर सूरजपुर पुल पर चलती ऑडी गाड़ी में आग लग गई। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस हादसे में कार सवार बाल बाल बचे। वही आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड को भी दी गई।