गुना नगर: बलवंत नगर में विधवा बहू ने घर से निकलने और घर खाली करने के लिए ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए, मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के बलवंत नगर निवासी फरियादी विधवा महिला रानी गोस्वामी ने अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट की है। 4 जून को दर्ज मामले में महिला ने पुलिस को बताया, पति के निधन के बाद सास ससुर और देवर घर से निकल रहे हैं घर खाली करने बीते रोज मारपीट की। लगातार परेशान कर रहे है, मैं बच्चे लेकर कहां जाऊं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।