पटेढ़ी बेलसर: थाना परिसर में हुआ विदेशी शराब का विनष्टीकरण।
सोमवार को बेलसर पुलिस की ओर से दो कांडों में जब्त विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। नोडल पदाधिकारी की उपस्थिति में थाना परिसर में ही गड्ढा खोद शराब को बहाने के बाद जमींदोज कर दिया गया। थानाध्यक्ष चन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक मे बेलसर थाना के दो कांडों में जब्त किए गए लाखों रुपए विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया।