झज्जर: बिहार चुनाव में खुद को बिहारी बताने पर हरियाणा के सीएम को पूर्व मंत्री गीता भुक्कल का जवाब
बिहार चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा खुद को “बिहारी” बताने के बयान पर पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भुक्कल ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं, पर उन्हें पहले हरियाणा की जनता के बीच अपने आप को हरियाणा का मुख्यमंत्री सिद्ध करना चाहिए।