मल्हारगंज: साइबर फ्रॉड पीड़ितों को थाना स्तर पर मिलेगी तत्काल राहत पुलिस कमिश्नरेट की एक और बेहतरीन पहल शहर के 5 थानों में ECIT
सोमवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर शहर में ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल रिस्पॉन्स देने के लिए पुलिस अब पूरी तरह हाईटेक हो चुकी है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर के चारों जोन के एक-एक प्रमुख थानों राजेंद्र नगर, विजय नगर, भंवरकुआं, पलासिया और इसके साथ ही क्राइम ब्रांच इंदौर में विशेष ECIT साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है