अकलतरा क्षेत्र के कटनई गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 236 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया है। बिलासपुर के हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया। शिविर में आने वाले मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक जांच की गई।