वाराणसी में विजिलेंस टीम ने GST डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह घूस एक व्यापारी से जीएसटी फाइल निस्तारण के लिए मांगी गई थी। भेलूपुर में गिरफ्तारी के दौरान अफसर ने भागने की कोशिश की और 4 महिला दरोगाओं से हाथापाई भी की। भारी भीड़ के बीच वह लोगों से बचाने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन टीम उन्हें जीप में डालकर थाने ले गई।
#Varanasi
#GSTOfficerArrested
#Bribe
#VigilanceRaid
#UPNews