ठेठईटांगर: जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर एसपी की पहल जारी
सिमडेगा सोमवार शाम 5 बजे: पुलिस अधीक्षक सिमडेगा ने पब्लिक ऐप से बातचीत में बताया कि थाना स्तर पर समाधान नहीं होने वाली शिकायतों की सुनवाई सीधे एसपी कार्यालय में की जा रही है। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं और मॉनिटरिंग सेल दो दिनों के भीतर प्रगति की समीक्षा करती है। अब तक 100 से अधिक मामलों की सुनवाई हुई है।