अजीतमल: बाबरपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, गृहकलह की आशंका, पत्नी दो माह से मायके में रह रही थी, पुलिस ने शुरू की जांच
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर में गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला गृह