कोल: क्वार्सी में धोखे से प्लॉट का बैनामा कराया, बिना पैसे दिए खरीददार फरार, पीड़ित ने थाने में तहरीर दी
Koil, Aligarh | Apr 5, 2026 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के निशात बाग कॉलोनी से सामने आया है जहां जालसाजी और धोखे से प्लाट स्वामी से चालक खरीददार ने प्लॉट का बैनामा करा लिया और बिना पैसे दिए ही चालक खरीदार तहसील से फरार हो गया। जिसके उपरांत पीड़ित प्लाट स्वामी ने थाना क्वार्सी में पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।