हरिद्वार: गणपति विसर्जन के दौरान हंगामा न करने और गंगा के तेज बहाव में न जाने की SSP परमेंद्र डोबाल ने की अपील
बीते दिनों गणपति विसर्जन के दौरान हुए हंगामे और कनखल में गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बहे युवक की घटनाओं के बाद पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है। SSP परमेंद्र डोबाल ने गणेश विसर्जन के लिए निर्धारित स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने के साथ ही लोगों से भी संयम बरतने की अपील की है। SSP ने कहा कि गणपति विसर्जन के दौरान गंगा के तेज बहाव में ना उतरा जाए।