हरिद्वार: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ओम पुल के पास एक दिवसीय उपवास पर बैठे कर्मचारी, जमकर नारेबाजी की
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ओम पुल के निकट एक दिवसीय उपवास किया। इस दौरान हाथ में पोस्टर बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की गई। आरोप लगाया कि एक देश में दो विधान चलाए जा रहे हैं, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अपनी पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को पूरा कराकर ही मानेंगे