रामपुर: मोहनपुरा गांव के पास ट्रक ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, ट्रक चालक फरार, ट्रक परिचालक की हुई मौत
Rampur, Rampur | Nov 19, 2024 थानां टांडा के मोहनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। जबकि ट्रक परिचालक की मौके पर मौत हो गई है। घटना सोमवार की रात्रि 2:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक के परिजन जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल की मोर्चरी में करवाया जा रहा है।