बैरसिया: भोपाल पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजा भोज एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Berasia, Bhopal | Jun 13, 2026 केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचे| राजा भोज विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यती के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया|