मड़ियाहू: जुड़पुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला गंभीर घायल, छह पर दर्ज हुआ मुकदमा
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जुड़पुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।