सिमडेगा: समाहरणालय परिसर के नवनिर्मित तालाब में उपायुक्त ने किया मत्स्य स्पॉन संचयन
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह एवं उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने बुधवार को 12 बजे समाहरणालय परिसर में बहुविभागीय समन्वय से विकसित तालाब में मत्स्य स्पॉन छोड़कर मत्स्य संवर्धन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल संचयन , प्रबंधन,तालाबों का बेहतर उपयोग, मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है।