अनूपपुर: जनजातीय हितों से समझौता नहीं, विद्यालयों के प्रस्तावित विलय का आदिवासी कांग्रेस ने किया विरोध
जिला आदिवासी कांग्रेस ने जनजाति कार्य विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों का स्कूल शिक्षा विभाग में प्रस्तावित विलय किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल को ज्ञापन सौंपकर विलय प्रस्ताव को तत्काल निरस्त कराने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को ने जापान सौंपा है ।