करपी: किंजर से पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की
Karpi, Arwal | Jun 9, 2026 किंजर से पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे शराब की बड़ी खेप बरामद की। इस संबंध में प्रिंस कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के क्रम में किंजर पुनपुन नदी के किनारे स्थित बलबन खान के बंद पड़े मकान से 91.06 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई ।जिसमें काफी मात्रा में बीयर शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।