बालाघाट: भोपाल में दिग्विजय सिंह से बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने की भेंट, संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा
भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से उनके निज निवास, 1 श्यामला हिल्स में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने शुक्रवार लगभग प्रातः 10 बजे आत्मीय सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिले की संगठनात्मक सुदृढ़ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, नवीन कार्यकारिणी गठन, वार्ड, नगर एवं पंचायत स