तोपचांची: ढागी बड़की जोरिया के समीप मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो हुए शामिल
तोपचांची प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढागी बड़की जोरिया के समीप मकर संक्रांति महोत्सव रविवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। वही टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे ।जहां ढोल नगाड़े के साथ पारंपरिक तरीके से आदिवासी महिलाओं ने स्वागत किया ।टुंडी विधायक ने कहा कि हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता व संस्कृति से है इसलिए हम सभी को इसे संरक्षित व आगे बढ़ाने की जरूरत है।