तोपचांची: एसएसपी के निर्देश पर हरिहरपुर थाने में पुलिस जनसहयोग समिति की बैठक हुई आयोजित, थाना प्रभारी ने की अध्यक्षता
शनिवार को हरिहरपुर थाने में धनबाद एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में पुलिस जन सहयोग समिति की बैठक हुई। बैठक में समाजसेवियों, व्यवसाइयों व गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी। तोपचांची प्रखंड प्रमुख ने कहा कि यह जनता व पुलिस के बीच अच्छा पहल है। समाज से कुरीतियां दूर होंगी, यह बैठक पहले भी चलती थी तथा धनबाद एसएसपी के आदेश पर पुनः चालू किया गया है।