उर्रा में जूनियर हाईस्कूल के सामने 100 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से ग्राम पंचायत की आधी आबादी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार को बिजली सप्लाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिसके चलते आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लगभग 20मिनट तक ट्रांसफार जलता रहा।लोगो ने बालू डालकर किसी तरीके से आग पर काबू पाया।