फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर जानकारी देते हुए फारबिसगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि फारबिसगंज थाना कांड संख्या-492/24 में ज्योति कंपलेक्स फारबिसगंज के पास से अभिषेक कुमार चकरदाहा निवासी का चोरी किए गए स्प्लेंडर बाइक को सीसीटीवी के आधार पर घटना में संलिप्त चोर के साथ गिरफ्तार किया गया है.