फारबिसगंज: फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने 35 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया.
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र योजना के तहत लगभग 35 लाख रुपये की लागत से फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 व 20 में हाई स्कूल रोड में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट, लायंस नेत्रालय, कोसी कालोनी, सरस्वती विधा मंदिर, पंचमुखी मंदिर जाने वाली सड़क का निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य का नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने शिलान्यास किया.