फारबिसगंज: रेणु गांव हिंगना औराही में होने वाली 8 दिवसीय विष्णु महायज्ञ की सफलता को लेकर बैठक आयोजित
रेणु गांव हिंगना औराही में 10 फरवरी 2025 से आयोजित 8 दिवसीय श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ की सफलता के लिए एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में महायज्ञ के लिए कमेटी का गठन ग्रामीणों के सहयोग से हो पाया। वार्ड सदस्य अशोक कुमार ततमा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।