भादरा में वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें दो बेंचों ने कुल 198 न्यायालयीन व 142 प्रि-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया। विभिन्न मामलों में लाखों रुपये के अवार्ड पारित हुए, जबकि बैंकों से जुड़े मामलों में बड़ी राशि की वसूली भी की गई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि व अधिवक्ता मौजूद रहे।