गभाना: गभाना थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस कार्यक्रम में एसडीएम व सीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आपको बता दें कि थानों पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को गभाना थाना पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित हुए थाना समाधान दिवस कार्यक्रम में एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र व सीओ गभाना महेश कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।