कांके: निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2026 निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार शाम करीब चार बजे झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 2 करोड़ 54 लाख 63 हजार 236 पंजीकृत मतदाता हैं। इस अभियान के तहत 31 हजार 892 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।