खुरई: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने कई जगहों पर स्वागत कर आरती उतारी।
Khurai, Sagar | Jul 8, 2024 खुरई में आज शाम धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा। रथ में बलराम दाऊ और उनकी बहिन सुभद्रा भी रहीं सवार, रथ यात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रथ को खींचने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु रस्सी थाम कर आगे चल रहे थे। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ स्वामी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।