फतेेहपुर: शादी के 2 साल बाद दहेज के दबाव में विवाहिता को गैस सिलेंडर न लाने पर पीटा गया, घर से निकाला गया
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आफरीन, जो सलेमपुर गांव की रहने वाली हैं, का निकाह करीब दो वर्ष पहले शेखपुर मखदूम निवासी नूर मोहम्मद से हुआ था।