घाटमपुर क्षेत्र में एक युवक मोहम्मद इमरान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी ने घाटमपुर पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।