ब्यावर: नाला चोक होने से डिग्गी चौक के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर, नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन
Beawar, Ajmer | Jun 15, 2026 ब्यावर। सोमवार शाम 7 बजे जानकारी अनुसार हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद डिग्गी चौक से भगत चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक जाने वाला मुख्य नाला पूरी तरह चोक हो गया है। चार दिन बाद भी सड़कों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है तथा लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। निवर्तमान पार्षद संतोष शर्मा एवं पार्षद राजेश शर्मा के